भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कटकमसांडी के झरदाग गांव में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी संवेदना
हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के झरदाग गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने छठ पूजा के दौरान तालाब में डूबने से मृत चार मासूम बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते छठ पर्व के दूसरे दिन तालाब में डूबने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार की चार बच्चियों की असमय मृत्यु हो गई थी। सांसद श्री साहू ने पीड़ित परिवार से मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले।
इसी क्रम में गांव के ही निवासी श्री गणेश भुइयां, जो किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनके निधन पर उनके परिजनों से भी मुलाकात की गई। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, विधायक उज्जवल दास, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, टून्नू गोप, टोनी जैन, के.पी. ओझा सहित कई सम्मानित पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की बात कही।

















