सनातन एकता मंच की केंद्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्राचीन श्री राम मंदिर, चुटिया में संपन्न

सनातन एकता मंच की केंद्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्राचीन श्री राम मंदिर, चुटिया में संपन्न

Share
Link copied

रांची : सनातन एकता मंच, केंद्रीय कमेटी की एक अहम बैठक शुक्रवार को रांची के चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रमुख रोहित सनातनी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी श्री ब्रजेश सिंह ने संभाली।

बैठक में संगठन के विस्तार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे राज्य भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को सनातन धर्म के मूल्यों, एकता और जागरूकता के प्रति प्रेरित करने का व्यापक कार्य संगठन द्वारा किया जाएगा।

अध्यक्ष रोहित सनातनी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि बहुत शीघ्र सनातन एकता मंच की नई केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा।

बैठक में मुख्य रूप से धीरज कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, गौरव घोस, अरुण कुमार, आर्यन सागर, अभय सिंह, आर्यन शर्मा, प्रफुल कुमार राय, राकेश एवं अजीत समेत मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow