गिरिडीह से रेलवे टिकट और साॅफ्टवेयर बेचनें के आरोपी नटवर लाल को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : गिरिडीह के गांवा बाजार में रेलवे का टिकट बनाने वाले नटवर लाल को गिरफ्तार किया। कोडरमा और हजारीबाग रोड स्टेशन रेल पुलिस ने सोमवार को बाजार में संचालित कंप्यूटर पैलेस नामक दुकान में छापेमारी कर दुकान संचालक गौतम कुमार पासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान रेल पुलिस ने आरोपी के दुकान से लैपटाॅप और कंप्यूटर जब्त करने के साथ दुकान के एक स्टाॅफ को पूछताछ के लिए साथ ले गई।

रेलवे पुलिस की मानें तो छापेमारी के दौरान आरोपी के कंप्यूटर पैलेस दुकान से कोलकाता, जयपुर, गुजरात के अलग-अलग शहरों के साथ मुंबई के ऐसे दर्जन भर से अधिक टिकट जब्त किए गए है। जिसे आरोपी गौतम पासी ने अलग-अलग तिथियों के सफर के लिए यात्रियों के लिए बुक कर रखा था। कोडरमा रेल पुलिस की मानें तो आरोपी गौतम पासी कई महीनों से रेलवे का टिकट बनाकर बेचनें का गौरखधंधा कर रहा था। इसके लिए आरोपी ने अपने दुकान के कर्मी के सहयोग से अपने नाम से आरसीटीसीआर में अपना पसर्नल आईडी बनाकर रखा हुआ था।

छापेमारी के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी दुकानदार एक साॅफ्टवेयर का इस्तेमाल कर यह गौरखधंधा कर रहा है। छापेमारी में जो साॅफ्टवेयर रेलवे पुलिस को हाथ लगा है। उसके कालाबाजारी की बात कही जा रही है। हालांकि रेलवे पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि आरोपी ने साॅफ्टवेयर ईजाद किस प्रकार किया। और छापेमारी में लैपटाॅप से जब्त साॅफ्टवेयर किसके द्वारा बनाया गया है। लिहाजा, रेलवे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इधर छापेमारी अभियान में रेलवे पुलिस के निरीक्षक पंकज कुमार, जवाहर लाल और कुमार नयन सिंह समेत कई शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow