तूफान ‘दितवाह’ का खतरा: श्रीलंका में भारी तबाही के बाद अब दक्षिण भारत में अलर्ट, तमिलनाडु-आंध्र-पुडुचेरी में रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में उठा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ (Cyclone Ditwah) पहले ही श्रीलंका में भारी तबाही मचा चुका है और अब इसका असर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेजी से दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
तूफान ‘दितवाह’ वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है और धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24-48 घंटों में तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 100-200 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना। 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, कुछ जगहों पर 80-90 किमी प्रति घंटे तक। वहीं समुद्र में ऊंची लहरें (3-5 मीटर तक) उठने की आशंका है, मछुआरों को 2 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है।
तमिलनाडु सरकार ने तटीय जिलों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की गई है वहीं मछुआरों से अपील: 2 दिसंबर तक समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। तूफान से रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी असर संभव है, कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है। मौसम विभाग के द्वारा तूफान की स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।


















