हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा नें शहर के विभिन्न तालाबों का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मुख्य रूप से बुढ़वा महादेव तालाब, ओकनी तालाब तथा खजाँची तालाब का निरीक्षण किया गया। बुढ़वा महादेव तालाब में जलकुम्भी की भरमार तथा आसपास कूड़ा कचरा, प्लास्टिक को देखकर नगर आयुक्त के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई । नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने तत्काल वार्ड जमादार को स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया तथा हेड जमादार तथा कनिय अभियंता को उक्त स्थल की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया।

ओकनी तालाब में पानीफल की खेती को देखकर चिंता व्यक्त की। तालाब के किनारे मूर्तियों के अवशेष पड़े हुए थे,जिसे नगर आयुक्त के द्वारा तत्काल उठाने का निर्देश दिया तथा आस-पास के कूड़े के भण्डार को देखते हुए उन्होंनें हेड जमादार को निर्देश दिया कि उक्त स्थल पर नियमित रूप से टिपर तथा ट्रैक्टर भेजा जाए तथा लोगों को जागरूक करने को कहा कि तालाब के आस-पास कूड़ा का अम्बार ना लगाए। खजाँची तालाब से सटे मन्दिर परिसर के पुजारियों तथा लोगों से उन्होंनें तालाब की नियमित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया तथा ऐसा नहीं करने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow