नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में निभाईं

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप आवश्यक संस्कार संपन्न किए।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्में निभाईं। यह अनुष्ठान समाज में प्रचलित रीति-रिवाजों के अनुरूप किया गया।
मुख्यमंत्री अपनी माता के श्राद्धकर्म से जुड़े संस्कारों को परिवार के साथ संपन्न कर रहे हैं। नेमरा स्थित उनका पैतृक आवास इन पारंपरिक अनुष्ठानों का केंद्र बना हुआ है।

नागपुरी संगीत के 100 वर्ष पूरे होने पर आपन रेडियो का भव्य समारोह, सिमडेगा के सत्या ठाकुर सम्मानित
सिमडेगा: नागपुरी संगीत के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आपन रेडियो परिवार की ओर से भव्य समारोह का आयोजन…

आरा में सुबह की सैर पर निकले क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की आशंका
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त कस्टम इंस्पेक्टर…
















