नेमरा में मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत मंगलवार को नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं।

मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म अदा की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी दिवंगत माता को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया।

श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर माता की स्मृति में धार्मिक एवं पारिवारिक परंपराओं के अनुरूप अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

आदित्यपुर में किराए के मकान में घुसा संदिग्ध, महिला की नींद खुलते ही छत से भागा
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित संजय नगर में मंगलवार की सुबह एक किराए के मकान में…

रांची में 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार
रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर…
















