20251203 205210

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से लौटे रांची, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ आईं

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद मंगलवार को रांची लौट आए। उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी रांची पहुंचीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के दौरान राज्य के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ लोग इसे किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे थे, तो कुछ ने इसे भाजपा के साथ संभावित सांठ-गांठ की अफवाह तक उड़ा दी थी।

इन सभी कयासों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पहले ही सिरे से खारिज कर दिया था। पार्टी प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री पूरी तरह निजी काम से दिल्ली गए थे और भाजपा या किसी अन्य दल से कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है।

सीएम के रांची लौटते ही राज्य में चल रही राजनीतिक हलचल शांत पड़ती नजर आ रही है। झामुमो नेताओं का कहना है कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और अपने घोषित एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है। दिल्ली दौरे को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की कोशिशों को पार्टी ने खारिज कर दिया है।

Share via
Share via