IMG 20201113 141744 resize 94

नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से 2 मजदूर की दबकर हुई मौत

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से काम रहे दो मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। चोट ज्यादा लगने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर को रिम्स भेजा गया।

इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाकुड़ जिले के कमल राम पिता रमेश राम एवं सुमित राय पिता लड्डू राय के रूप में हुई है। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना गुरुवार को दोपहर तीन से चार बजे की बताई जा रही है। 7-8 मजदूर वहां नाली के लिए जमीन खोद रहे थे। इसी दौरान छह फीट ऊंची एक पुरानी बाउंड्री भरभरा कर गिर गई। जबतक मजदूर वहां से हटते दीवार उनके शरीर पर ही गिर गई।
घटना की सूचना पर स्थानीय वार्ड पार्षद निरंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। वहां से दोनों के परिजन विदा हो गए हैं। संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पिछले एक माह से चल रहा था काम
जगन्नाथपुर थाना पुलिस के अनुसार नाली निर्माण का ठेका मुकेश ¨सह कंस्ट्रक्शन को मिला था। उसने खुद काम नहीं करके, ठेका बशीर को दे दिया था। बशीर ही काम करवा रहा था। जानकारी के अनुसार ठेकेदार बशीर पाकुड़ का है। वहीं से मजदूर को लेकर रांची आया था। पिछले एक माह से काम चल रहा था।

Share via
Share via