सरकार द्वारा दिवाली और काली पूजा के गाइड लाइन पर आम जनता की प्रतिक्रिया

Share
Link copied

Tanya choudhary

दिवाली और काली पूजा को लेकर राज्य सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया। स्पष्ट रूप से सार्वजनिक स्थलों पर पटाखा जलाने पर प्रतिबंध है। लोगों को अपने घरों में भी शर्त के साथ पटाखा जलाना होगा। सरकार की गाइड लाइन को लेकर दृष्टि नाव की टीम ने पटाखा विक्रेता और साथ ही खरीदारों से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए पटाखा बाजार पहुंची।

पटाखे पर लगे प्रतिबंध पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी।

कुछ दुकानदारों का कहना है कि बिक्री में कोई खास फर्क नहीं है, तो वहीं कुछ दुकानदारों ने कहा बिक्री तो हो रही है लेकिन पिछले साल की तरह नहीं।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन से खरीदार लगभग खुश नजर आए। उन्होंने कहा इस महामारी कोरोना काल में सभी लोग अपने परिवार के साथ अपने-अपने घर पर हैं, तो वह सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा ना जलाकर घरों में ही परिवार के साथ पटाखों का आनंद ले सकते हैं। कुछ लोगों ने गाइडलाइन के विरोध में कहा, बिहार इलेक्शन में जीत के बाद नेताओं ने पटाखों से जश्न मनाया, आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पटाखों से चैंपियंस का समर्थन किया और तो और पूरे विश्व में नए साल पर कई देशों में पटाखों से ही नए साल का स्वागत किया जाता है तो फिर दीपावली जो कि दियो और पटाखों का त्योहार है उसमें ही क्यों सरकार प्रदूषण की चिंता होती है। घर में बच्चे हैं जिन्हें यह गाइडलाइन समझाना मुश्किल है तो फिर बच्चों के लिए तो पटाखे ले नहीं होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow