देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Link copied

रांची: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने अनगड़ा की ओर जा रहा है जिसपर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अपराधी मधु मांझी को दबोच लिया है।

देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि मधु मांझी की तलाश पुलिस को पहले से थी । यह अपराधी पहले भी कई कांडो में जेल जा चुका है । उन्होंने बताया कि हमे सूचना मिली कि यह अपराधी मोटरसाइकिल से अनगड़ा की ओर जा रहा है ,पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापामारी दल का गठन करते हुए वाहन चेकिंग के द्वरान मधु मांझी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यह अपराधकर्मी पूर्ब में पी.एल.एफ.आई का उग्रवादी भी रहा चुका है और पी.एल.एफ.आई उग्रवादियों के संपर्क में भी था पुलिस को तलासी के द्वरान अपराधी के पास से लोडेड देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow