झारखंड में लक्ष्मी रूपी बहु बेटियों की रक्षा करे राज्य सरकार.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की बहु-बेटियों को भगवान लक्ष्मी का रूप माना जाता है।दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की इन बहु बेटियों की हिफाज़त करने का संकल्प ले।प्रतुल ने कहा की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक राज्य में 1200 से ज़्यादा बहु- बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। दर्जनों आदिवासी और दलित बेटियां जघन्य गैंगरेप और हत्या का शिकार हो चुकी हैं।

प्रतुल ने कहा अभी गढ़वा के नवीनतम घटना में हज़रत खान नामक एक युवक ने एक दलित युवती पर इसलिए जानलेवा हमला किया क्योंकि वह शादी से इंकार कर रही थी। प्रतुल ने कहा की यह निकिता तोमर से मिलता जुलता वाकया है लेकिन आज सेक्युलर प्रबुद्ध वर्ग गढ़वा की इस वारदात पर चुप्पी साधे हुए है। प्रतुल ने कहा की देवघर में चोरी के आरोप में राजकुमार की मोब लिंचिंग कर दी गई।ऐसी ही परिस्थितियों में तबरेज अंसारी की मौत हुई थी। उस समय कांग्रेस सहित सभी प्रमुख दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाई थी। लेकिन इन्हीं दलों का राजकुमार की मॉब लींचिंग के मुद्दे पर ज़ुबान पर ताला लग गया है। प्रतुल ने कहा की भुक्तभोगियों के सिर्फ धर्म को देख और प्रदेश की सरकारों के सत्ताधारी दल को देख कर मुद्दों को उठाना घटिया और तुष्टिकरण वाली राजनीतिक संस्कृति का परिचायक है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow