मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आर्च बिशप हाउस में क्रिसमस उत्सव में लिया हिस्सा
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज रांची स्थित आर्च बिशप हाउस में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस खुशी के मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट एक्का कॉलेज के फादर गण उपस्थित थे।



















