नौकरी ज्वाइन करने का झांसा देकर डाकघर से चेक चोरी, खाताधारक के खाते से निकाले 60 हजार

जमशेदपुर: बिरसानगर डाकघर में नौकरी ज्वाइन करने का झांसा देकर पहुंचे पूर्व डाककर्मी पर दो चेक चोरी कर उनके जरिए खाताधारक के खाते से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। आरोप है कि चेक चोरी करने के बाद खाताधारक से हस्ताक्षर के नाम पर सादे कागज पर भी साइन करा लिए गए। मामले में बिरसानगर उपडाकघर के उपडाकपाल सूर्यशेखर पाल ने सिदगोड़ा के साबरमती रोड निवासी अंकित कुमार सिंह और पूर्व डाककर्मी तुषार के खिलाफ बिरसानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की है। तुषार पहले चांडिल डाकघर में डाककर्मी के पद पर कार्यरत था और जालसाजी के आरोप में विभागीय स्तर पर निलंबित किया जा चुका था। आरोप है कि 3 अक्टूबर को वह बिरसानगर उपडाकघर पहुंचा और कर्मचारियों को बताया कि विभाग की ओर से उसे यहां योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इसी दौरान डाकघर के कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। आरोप है कि तुषार ने मौका पाकर वहां से दो चेक चोरी कर लिए। इसके बाद वह संबंधित खाताधारक के घर पहुंचा और हस्ताक्षर में गड़बड़ी होने की बात कहकर सादे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए।

शिकायत के मुताबिक, चोरी किए गए चेक और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर खाते से दो बार में रकम निकाली गई। पहली बार 20 हजार और दूसरी बार 40 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 60 हजार रुपये की निकासी की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान तुषार सिदगोड़ा साबरमती रोड निवासी अंकित कुमार सिंह की बुलेट बाइक जेएच05सीएल-3668 से बैंक पहुंचा था। रुपये निकालने के लिए उसने अपने एक साथी को बैंक के अंदर भेजा था।

बैंककर्मियों को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक के नंबर और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हरेलाल महतो के जाने से आजसू पर असर नहीं, चंद्रगुप्त सिंह बोले- राजनीति में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है
जमशेदपुर: आजसू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेलाल महतो के पार्टी छोड़ने के बाद संगठन में किसी तरह की बेचैनी से केंद्रीय सचिव…

नगजुआ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौके पर मौत; रांची जाने की तैयारी में था
लोहरदगा: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ…
















