चतरा पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफोड़, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो चोरी की बलोरो बरामद

चतरा पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफोड़, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो चोरी की बलोरो बरामद

Share
Link copied

चतरा : चतरा जिले की पत्थलगड्डा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो चोरी की बलोरो वाहनों सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के उपकरण भी बरामद हुए हैं। अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 की रात पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से एक सफेद रंग की बलोरो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH18E-6995) चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना कांड संख्या 60/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

19 दिसंबर को रात्रि गश्ती के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में ग्राम जगरनाथी के पास अभियुक्त रंजीत जयसवाल को चोरी की इसी बलोरो के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। रंजीत की निशानदेही पर उसके सहयोगी विकास कुमार के पास से लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र से चोरी गई दूसरी बलोरो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH-2082) बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजीत जयसवाल और विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो बलोरो वाहन (JH18E-6995 और JH01BH-2082), तीन मोबाइल फोन और एक लोहे का ‘L’ शेप उपकरण, जिसका इस्तेमाल वाहन का लॉक खोलने और स्टार्ट करने में किया जाता था बरामद किए हैं।

दोनों अभियुक्त पुराने अपराधी हैं। रंजीत जयसवाल पर वाहन चोरी और संबंधित धाराओं में कई मामले दर्ज हैं, जबकि विकास कुमार पर घरफोड़ी, चोरी और गंभीर अपराधों के केस हैं। चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow