जीजा, साली मिलकर करते थे ड्रग तस्करी !, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,मिला कैश 44 लाख जाने फिर क्या हुआ
जीजा, साली मिलकर करते थे ड्रग तस्करी , पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,मिला कैश 44 लाख जाने फिर क्या हुआ
चतरा, 12 जून : चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई करते हुए पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर 11 जून को शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने जीजा ,साली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए।
ऑपरेशन का नेतृत्व और कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गठित छापेमारी दल ने पत्थलगड्डा के कुम्हार टोला में मधु कुमारी के घर पर पहली छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 0.287 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अवैध अफीम, 44.57 लाख रुपये नकद, एक ब्राउन शुगर बनाने की मशीन, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल और एक रियलमी मोबाइल जब्त किया। मधु कुमारी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मास्टरमाइंड का खुलासा
पूछताछ में मधु कुमारी ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड रौशन दांगी यानी अपने ही जीजा का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस ने तेतरिया (पत्थलगड्डा) निवासी रौशन दांगी और बुद्धिगड़ा (राजपुर) निवासी रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया। रौशन दांगी का पहले भी NDPS एक्ट के तहत आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
कांड का विवरण
थाना: पत्थलगड्डा
कांड संख्या: 24/2025
दिनांक: 12.06.2025
धारा: B.N.S. की धारा 111(2)(b) और NDPS एक्ट की धारा 17(c), 18(b), 21(c), 22(c), 25, 27, 28, 29
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस ऑपरेशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल (सिमरिया) और संदीप सुमन (चतरा), पुलिस उपाधीक्षक वसीम रजा, पुलिस निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी और अनिल उरांव, थाना प्रभारी राकेश कुमार (पत्थलगड्डा), संदीप कुमार (राजपुर), अभिषेक कुमार (ईटखोरी), गौतम कुमार (गिद्धौर), सोनी खलखो (गिद्धौर), सोनू कुमार दास (नामकुम, रांची), स.अ.नि. दुखीराम महतो (ईटखोरी) और पत्थलगड्डा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।


















