रांची एयरपोर्ट पर झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा का भव्य स्वागत
रांची : झारखंड की प्रतिभाशाली बेटी और उभरती हुई अभिनेत्री शिवानी शर्मा आज रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका प्रशंसकों और प्रशासकों ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से शहर तक सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी, जो उनकी झलक पाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बेताब थे।
पलामू में जन्मीं और रांची में पली-बढ़ीं शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मॉडलिंग और फैशन शो में सक्रिय हैं। शिवानी “Nasheeli Aankhein” जैसे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो और “Saajish: The Conspiracy” जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने T-Series और Zee Music Company जैसे प्रमुख लेबल्स के साथ 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उनका ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन अभिनय उन्हें देश-विदेश में प्रशंसकों का चहेता बनाता है।
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही शिवानी ने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और कहा, “रांची मेरी जन्मभूमि है। यहां आकर जो अपार प्यार और सम्मान मिला है, वह मेरे लिए बहुत खास है। मैं चाहती हूं कि झारखंड की अन्य बेटियां भी अपने सपनों को पूरा करें और आगे बढ़ें।”
शिवानी शर्मा की यह सफलता झारखंड के युवाओं, विशेषकर लड़कियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उनका भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण है कि वह अब एक स्थापित और जाना-माना नाम बन चुकी हैं। झारखंड की यह बेटी आगे भी मनोरंजन जगत में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।


















