बेंगलुरु: खेलते 5 साल के मासूम को पड़ोसी ने फुटबॉल की तरह मारी लात, CCTV में कैद हुई घटना, देखे वीडियो
बेंगलुरु: खेलते 5 साल के मासूम को पड़ोसी ने फुटबॉल की तरह मारी लात, CCTV में कैद हुई घटना, देखे वीडियो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बेंगलुरु, : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के त्यागराजनगर इलाके में एक चौंकाने वाली और निंदनीय घटना सामने आई है। यहां 14 दिसंबर को सड़क किनारे बैडमिंटन खेल रहे 5 साल के बच्चे नीव जैन पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अचानक पीछे से जोरदार लात मार दी। लात लगते ही बच्चा जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया।
CCTV Video
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।पीड़ित बच्चे की मां दीपिका जैन ने बताया कि वे अपने बेटे नीव के साथ रिश्तेदारों के घर त्यागराजनगर आए हुए थे। दोपहर करीब 1:10 बजे नीव अन्य बच्चों के साथ ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड पर खेल रहा था। तभी पड़ोसी घर से निकला 35 वर्षीय रंजन (उर्फ रंजित) अचानक दौड़कर आया और बिना किसी उकसावे के बच्चे को पीठ पर जोरदार लात मार दी। लात की वजह से नीव की भौंह से खून बहने लगा और हाथ-पैरों में गंभीर खरोंचें आईं।
मां दीपिका ने तुरंत बनशंकरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजन को गिरफ्तार किया, लेकिन जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है और इलाज करा रहा है। तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी बताई जा रही है। आरोपी पूर्व जिम ट्रेनर था और अविवाहित है। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया है।चौंकाने वाली बात यह है कि पुराने CCTV फुटेज में आरोपी को अन्य बच्चों पर भी हमला करते देखा गया है। इनमें एक लड़के के बाल खींचना, लड़की के सिर पर थप्पड़ मारना और रैश ड्राइविंग शामिल हैं। पुलिस इन घटनाओं की भी जांच कर रही है।
यह घटना बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठाती है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाल अधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और CCTV फुटेज व गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।(
















