मुख्यमंत्री से PVNL के सीईओ की शिष्टाचार मुलाकात, 800 मेगावाट यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री से PVNL के सीईओ की शिष्टाचार मुलाकात, 800 मेगावाट यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने पर जताया आभार

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान PVNL अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि कंपनी की 800 मेगावाट क्षमता वाली पहली यूनिट से 5 नवंबर 2025 से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PVNL के सीईओ अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं डीजीएम जे. महापात्र ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हर स्तर पर दिए गए सहयोग के कारण यह यूनिट निर्धारित समय पर चालू हो सकी। इस यूनिट के शुरू होने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड का भ्रमण करने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने PVNL के अधिकारियों से युवाओं के कौशल विकास के लिए ठोस पहल करने का आग्रह किया।

यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। पतरातु सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट झारखंड की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसमें से 85 प्रतिशत बिजली राज्य को मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now