झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर हो सकती है चर्चा
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। यह साल 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी। इनमें विकास योजनाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं, प्रशासनिक सुधार और अन्य अहम मुद्दे शामिल हो सकते हैं। पिछली बैठकों की तरह इस बैठक में भी राज्य के विकास को गति देने वाले फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने बैठक की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव मीडिया को फैसलों की जानकारी देंगे।


















