जमशेदपुर में रेलवे फाटक के समीप हुई दुर्घटना में दो युवक की मौत ...

जमशेदपुर में रेलवे फाटक के समीप हुई दुर्घटना में दो युवक की मौत …

Share
Link copied

जमशेदपुर में रेलवे फाटक के समीप हुई दुर्घटना में दो युवक की मौत …

जमशेदपुर के जुगसालाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों में आदित्यपुर कॉलोनी रोड न. 7 निवासी कृष (19) और अभय (26 लगभग) शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकाला था. देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप हादसे का शिकार हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचा मगर दोनों की इलाज के क्रम में मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अभय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow