20260102 150917

पलामू पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 64.3 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

पलामू : पलामू जिले के पंड़वा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई 01 जनवरी 2026 को माधुरी जंगल क्षेत्र में की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की जींस, भूरे रंग का स्वेटर और सिर पर नेवी ब्लू टोपी पहने हुए माधुरी जंगल के आसपास ब्राउन शुगर की बिक्री करने आता है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के निर्देश पर छापामारी दल गठित किया गया। दल ने क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ (ढेले के रूप में) 64.3 ग्राम वजन का बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पंड़वा और डालटनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बेचता है।

इस संबंध में पंड़वा थाना कांड संख्या 01/2026 दिनांक 01.01.2026 को धारा 21(b)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Share via
Share via