20241022 174706

पलामू में 4115 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू जिले में 4115 किलो गांजे के साथ पुलिस ने तस्करों को दर्द पहुंचा जिले के एसपी को मिली थी गुप्त सूचना इसी सूचना के आधार पर हुई रिकवरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू  पुलिस अधीक्षक  को गुप्त सूचना मिली की बिसफुट्टा चौक के सामने कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने त्वरित कार्रवाई हेतु  राजेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), पलामू के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

टीम जब बिसफुट्टा चौक के पास पहुंची, तो पुलिस की उपस्थिति को देखकर दो-तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो भागने का प्रयास कर रहा था। पकड़े गए व्यक्ति का नाम आदित्य कुमार पासवान (उम्र 22 वर्ष, ग्राम चंदन नगर (कजरी) थाना पड़वा, जिला पलामू) है। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 4.115 किलोग्राम था। इसके अलावा, एक सिल्वर रंग का POCO कंपनी का मोबाइल और एक काला रंग का HAPPY कंपनी का बैग भी बरामद हुआ, जिसमें गांजा रखा हुआ था। गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ निरज कुमार पासवान उर्फ राहुल का है, जो फरार अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर इसे बेचने आया था। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

*बरामदगी का विवरण:*
1. मादक पदार्थ (गांजा) – 4.115 किलोग्राम
2. POCO कंपनी का मोबाइल – 1 पीस

*गिरफ्तारी:*
1. आदित्य कुमार पासवान (उम्र 22 वर्ष), पिता लाला पासवान, ग्राम चंदन नगर (कजरी), थाना पड़वा, जिला पलामू

*छापामारी दल में शामिल अधिकारी:*
1. श्री राजेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), पलामू
2. देवव्रत पौद्दार, थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू
3. पु०अ०नि० सोनु कुमार चौधरी, शहर थाना, पलामू
4. पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह, शहर थाना, पलामू
5. आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शहर थाना, पलामू
6. आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, शहर थाना, पलामू
7. आरक्षी अमित कुमार, शहर थाना, पलामू
8. आरक्षी संतन कुमार मेहता, शहर थाना, पलामू
9. आरक्षी रोहित कुमार, शहर थाना,
*

Share via
Send this to a friend