Railway Police:-रेलवे स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद:तीन तस्कर मिलकर कर रहे थे गांजा बिहार और ओड़िशा ले जाने की कोशिश, होली के कारण बढी डिम

Railway Police:-रेलवे स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद:तीन तस्कर मिलकर कर रहे थे गांजा बिहार और ओड़िशा ले जाने की कोशिश, होली के कारण बढी डिम

Share
Link copied

Railway Police

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची रेलवे स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा के साथ- साथ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। होली के कारण बिहार और ओड़िशा में इस गांजा को बेचा जाना था। तस्करों ने बताया कि होली की वजह से आसपास के राज्यों में गांजा की डिमांड बढ़ गयी है।

रेलवे पुलिस है सतर्क

होली के पहले रांची रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजा की तस्करी कर रहे हैं और इसे बिहार और ओड़िशा में बेचने की तैयारी है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गयी। विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और रेलवे पुलिस पर सघन सर्च अभियान चलाया गया।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं तस्कर

सर्च अभियान के दौरान रेलवे पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में याज सुलेमानी, अशोक कुमार और मोहम्मद हाशिम अंसारी शामिल हैं। रेलवे पुलिस ने इनके पास से कुल 16 किलो गांजा बरामद किया है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी रेलवे पुलिस ने 25 फरवरी को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रांची से दिल्ली जाने वाली गाड़ी में जाने ट्रेन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया था।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow