20260103 100927

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली : नए साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट के लिए रोमांचक होने वाली है। आज अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली BCCI सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी की वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। बैठक के बाद टीम का ऐलान होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। पहला मैच वडोदरा में, दूसरा 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। सभी मैच दिन के होंगे और दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

हालांकि आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए इस ODI सीरीज की अहमियत कम मानी जा रही है, लेकिन कई खिलाड़ियों के करियर के लिहाज से यह सेलेक्शन बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार फोकस रोहित शर्मा और विराट कोहली पर कम है, क्योंकि दोनों सीनियर्स की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। निगाहें उन खिलाड़ियों पर हैं जो लगातार टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं।

ऋषभ पंत का भविष्य अधर में?

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबसे बड़ा सवालिया निशान है। पंत पिछले कुछ समय से ODI टीम में हैं लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी हाई-रिस्क बैटिंग स्टाइल को लेकर टीम मैनेजमेंट में असंतोष की खबरें हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं।

मोहम्मद शमी की वापसी के आसार?

दूसरी तरफ, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी की चर्चा जोरों पर है। शमी लंबे समय से टीम से बाहर हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट ले रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिए जाने की संभावना है, ऐसे में शमी की एक्सपीरियंस पेस अटैक को लीड कर सकती है। मोहम्मद सिराज की भी वापसी तय मानी जा रही है।

कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग पक्की है, जबकि रुतुराज गायकवाड़ मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। KL राहुल विकेटकीपिंग ऑप्शन के तौर पर बने रह सकते हैं।

Share via
Share via