20260109 201740

झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन ने राज्य सरकार को सौंपा 20 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCCL) के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान कॉरपोरेशन ने अपनी आय से प्राप्त लाभ के रूप में राज्य सरकार को 20 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक सप्रेम भेंट किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके इस वित्तीय योगदान की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कॉरपोरेशन को एक प्रोफेशनल कंपनी के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें, ताकि आने वाले समय में लाभ की राशि में और अधिक वृद्धि हो सके।

इस मुलाकात में मुख्य रूप से JSBCCL के प्रबंध निदेशक श्री अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुजूर, महाप्रबंधक श्री अविनाश कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share via
Share via