रांची पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, 110 जिंदा कारतूस सहित कई हथियार बरामद
रांची : रांची पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कुल 110 जिंदा कारतूस सहित पिस्टल, कट्टा और रिवॉल्वर बरामद किए। यह कार्रवाई 10 जनवरी 2026 की रात को हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड पर हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली और सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। रात करीब 11:20 बजे टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना (उम्र 38 वर्ष, पुत्र मो. जमशेद, निवासी बड़ी मस्जिद लेन, हिन्दपीढ़ी, रांची) के रूप में हुई। उसकी तलाशी में एक 9 एमएम पिस्टल।(मैगजीन में 10 राउंड लोडेड) और एक अतिरिक्त मैगजीन (10 राउंड लोडेड) बरामद हुई। कोई वैध लाइसेंस नहीं होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में कबीर ने बताया कि वह विभिन्न अपराधियों को पैसा लेकर हथियार उपलब्ध कराता है। उसके सहयोगी बिहार के कैमूर और मुंगेर जिलों से हथियार लाकर रांची में सप्लाई करते हैं। उसके खुलासे पर पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना, शाहनवाज आलम, मोहम्मद सैफ उर्फ शेरा, अनुज ठाकुर और अंकित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से
एक फैक्ट्री मेड काला-भूरा पिस्टल, तीन देशी कट्टा, एक सिल्वर रंग का 6 चक्रिय देशी रिवॉल्वर, कुल 110 जिंदा कारतूस (जिनमें 77 पीस 7.65 KF, 20 चक्र 9 एमएम, 8 चक्र 8 एमएम KF आदि शामिल) और 2 मैगजीन बरामद किए हैं। ये हथियार पुंदाग, सदर, सुखदेवनगर और हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्रों से विभिन्न छापेमारियों में बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है।

















