सिमडेगा पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार वाचस्पति मिश्र को भावभीनी विदाई दी

सिमडेगा पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार वाचस्पति मिश्र को भावभीनी विदाई दी

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा जिला पत्रकार संघ ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार वाचस्पति मिश्र को भावुक विदाई दी। मिश्र अब सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्त हो गए हैं, जिसके चलते संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विशेष समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम परिसदन भवन।में मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पत्रकार आशीष शास्त्री ने की। इस मिलन समारोह सह विदाई समारोह में जिले के सभी पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही वाचस्पति मिश्र को शिक्षक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

संघ ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वाचस्पति मिश्र ने पिछले एक दशक से अधिक समय तक सिमडेगा में स्वच्छ छवि और निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता की सेवा की है। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गईं।

अपने संबोधन में वाचस्पति मिश्र ने सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जिले में मिला प्यार, अनुभव और सहयोग मुझे हमेशा याद रहेगा।”

समारोह में पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री, श्रीराम पुरी, सुनील सहाय, विकास साहू, पंचम प्रसाद, अमित रंजन सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा, समाजसेवी एवं सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद ने भी वाचस्पति मिश्र को उपहार एवं बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow