20260118 213720

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए पलामू जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह सहित कई प्रमुख बने पार्टी के सदस्य

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय, रांची में आज एक बड़े सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लोकप्रिय नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए पलामू जिले के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में सदस्यता ली गई। पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं को विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्य बनाया और उनका हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सूर्यांश प्रताप सिंह, आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

विनोद विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को झामुमो के नीति-सिद्धांतों, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएं तथा राज्य में चल रही हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं) का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने नए सदस्यों से राज्य के समग्र विकास में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में पलामू जिले से पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जैसे केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share via
Share via