मुंब्रा को ‘हरा’ करने चली थी AIMIM नेता सहर शेख, पुलिस तक पहुंची बात तो उड़े होश, AIMIM नेता ने मांगी लिखित माफी
मुंबई के निकट ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में हाल ही में हुए ठाणे महानगरपालिका चुनावों में AIMIM की युवा नेता सहर शेख।(Sahar Yunus Shaikh) ने वार्ड 30 से बड़ी जीत हासिल की थी। 22 वर्षीय सहर शेख की विजय के बाद दिए गए एक भाषण में उन्होंने कहा था कि “पूरे मुंब्रा को हरे रंग से रंगना है” और AIMIM अगले चुनावों में मुंब्रा की हर सीट पर कब्जा कर लेगी।
यह बयान वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद में बदल गया। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसे भड़काऊ और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला बताते हुए मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि यह बयान मुंब्रा के हिंदू समुदाय को डराने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश है। पुलिस ने सहर शेख को नोटिस जारी किया और स्पष्टीकरण मांगा।
पुलिस की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच सहर शेख ने लिखित माफी मांग ली है। उन्होंने माफी पत्र में स्पष्ट किया कि उनका बयान केवल AIMIM के पार्टी रंग (हरा) को बढ़ावा देने के संदर्भ में था, न कि किसी धार्मिक या सांप्रदायिक भावना से। यदि किसी को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए वे खेद व्यक्त करती हैं।
किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने नोटिस भेजा और सहर शेख को माफी मांगनी पड़ी।


















