पलामू एसपी रीष्मा रमेशन का बड़ा एक्शन: वर्दी में पत्नी संग डांस रील वायरल होने पर हुसैनाबाद थानेदार सोनू चौधरी को किया लाइन अटैच

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन का बड़ा एक्शन: वर्दी में पत्नी संग डांस रील वायरल होने पर हुसैनाबाद थानेदार सोनू चौधरी को किया लाइन अटैच

Share
Link copied

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापनों के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों का मुख्य कारण गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ पुलिस वर्दी में बनाई गई डांस रील का सोशल मीडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है।

वीडियो में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी और उनकी पत्नी बॉलीवुड स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे थे, जो थाना परिसर में फिल्माया गया था। यह रील वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी रीष्मा रमेशन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन अटैच (लाइन हाजिर) कर दिया है। उनकी जगह चंदन कुमार को हुसैनाबाद थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसपी ने जिले के अन्य कई पुलिस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं और सभी नए पदस्थापित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्हें 24 घंटे के अंदर अनुपालन रिपोर्ट (जॉइनिंग रिपोर्ट) जमा करने का आदेश दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow