धनबाद में तलवार वाली भाभी का हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल

धनबाद में तलवार वाली भाभी का हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल

धनबाद में तलवार वाली भाभी का हंगामा ,वीडियो हो रहा वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में तलवार वाली भाभी का हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल

धनबाद के हीरापुर के एक मोहल्ले में एक छोटे से विवाद में महिला ने जब तलवार निकाला हुआ हंगामा में उतर आई तो लोग सन्न रह गए।,  महिला ने तलवार लेकर पड़ोसी के घर पर हंगामा मचा दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां इसे “तलवार वाली भाभी” या “ड्रामा क्वीन” जैसे नामों से शेयर किया जा रहा है।

घटना का विवरण
सूत्रों के अनुसार, हीरापुर लॉ कॉलेज मोहल्ला में रहने वाली जूली मोदक नाम की महिला ने पड़ोसी राहुल कुमार गुप्ता के घर के बाहर गंदा पानी बहाने को लेकर आपत्ति जताई। मामला छोटा-सा लग रहा था, लेकिन जल्द ही यह विवाद उग्र हो गया।
जूली मोदक ने घर से तलवार निकाली और राहुल के घर पर धमक गईं। उन्होंने घंटों तक घर के बाहर खड़े रहकर: भद्दी-भद्दी गालियां दीं,
“मार डालूंगी” जैसी जान से मारने की धमकियां दीं,
तलवार लहराकर राहुल को बाहर निकलने के लिए ललकारा,
तलवार से राहुल के ठेले को चूर-चूर कर दिया।

घर का मुख्य दरवाजा लोहे का होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा महिला अंदर घुस सकती थीं। पूरे मोहल्ले में खौफ का माहौल रहा और कोई भी हस्तक्षेप करने से डरता रहा। अंत में महिला वहां से चली गईं।

वीडियो वायरल
घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स  तेजी से फैल रहा है। वीडियो में महिला की तलवार लहराती हुईं और गालियां देते हुए आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिससे लोगों में आक्रोश और हैरानी दोनों है।

अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या FIR की जानकारी सामने नहीं आई है,

Drishti Now  वीडियो की पुष्टि नही करता ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now