पटना में नीट छात्रा हत्याकांड: अब CBI करेगी जांच, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश – बड़ा अपडेट

पटना में नीट छात्रा हत्याकांड: अब CBI करेगी जांच, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश – बड़ा अपडेट

Share
Link copied

पटना : बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा और अहम अपडेट सामने आया है। अब इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से इसकी सिफारिश कर दी है।

यह जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में हुई नीट छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच कराने का आग्रह किया है, ताकि घटना का पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण तरीके से खुलासा हो सके।

मामले की पृष्ठभूमि

छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। जनवरी की शुरुआत में उसे होश खोते हुए पाया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और गला घोंटने के निशान मिले, जबकि फॉरेंसिक में उसके अंडरगारमेंट्स पर स्पर्म के निशान पाए गए।

छात्रा के परिवार ने इसे हत्या और रेप का मामला बताया, पुलिस पर सबूत दबाने और आत्महत्या बताने का आरोप लगाया है। शुरुआत में बिहार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच कर रही थी, लेकिन परिवार और छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की गई है।

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और कोई संदेह न रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र को पत्र लिखकर CBI जांच का अनुरोध किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow