जमशेदपुर घर मे लगी आग ,सब कुछ खाक …
जमशेदपुर घर मे लगी आग ,सब कुछ खाक …
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमशेदपुर : मानगो के कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
गनीमत यह रही कि आग लगने के वक्त मकान में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए घर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम जारी है। आग लगने के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल आग पर काबू है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

















