लातेहार में जांच में 40 लाख मिले , स्विफ्ट कार में था पैसा ,पुलिस ने किया जब्त
लातेहार में जांच में 40 लाख मिले , स्विफ्ट कार में था पैसा ,पुलिस ने किया जब्त

लातेहार पुलिस ने चुनावी आचार संहिता के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। नगर पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच सदर थाना क्षेत्र के करकट में तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) ने एक संदिग्ध कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
नियमित वाहन जांच अभियान के तहत टीम ने मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01CA 9495) को रोका। कार की तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई बड़ी राशि बरामद हुई। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने नकदी के स्रोत और गंतव्य के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।पुलिस की कार्रवाई पूरी राशि को जब्त कर लिया गया है।
राशि के स्रोत, उपयोग और संभावित चुनावी संबंध की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
आयकर विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है, जो आगे मनी लॉन्ड्रिंग या चुनावी खर्च नियमों के उल्लंघन की जांच कर सकती हैं।
गौरतलब है की झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आचार संहिता लागू है। लातेहार जिले में लातेहार नगर पंचायत सहित अन्य निकायों के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 तक चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियां काले धन, नकदी के अवैध परिवहन और प्रभाव डालने वाली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रख रही हैं।लातेहार पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।


















