चेन स्नेचर से भिड़ गई अकेली महिला, बदमाशों को बीच सड़क गिराया!
रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया। हाउसिंग कॉलोनी स्थित चौक पर दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अकेले ही बदमाशों से भिड़ गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की पूरी जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर खरीदारी कर लौट रही महिला पर दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और सीधे अपराधियों पर टूट पड़ीं। संघर्ष के दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश सड़क पर गिर गए।
महिला की बहादुरी से घबराए अपराधियों ने हवा पिस्टल गोली लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बरियातू पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान जल्द की जाएगी और उन्हें जल्द ही दबोचा जाएगा।
















