रांची नगर निगम मेयर चुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़: राजद ने सुजाता कच्छप को दिया खुला समर्थन

रांची नगर निगम मेयर चुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़: राजद ने सुजाता कच्छप को दिया खुला समर्थन

Share
Link copied

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजाता कच्छप को अपना पूर्ण समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर लिया गया है।

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रेस वार्ता में यह एलान किया। उन्होंने कहा कि सुजाता कच्छप वार्ड नंबर 7 से लगातार तीन बार निर्वाचित पार्षद रह चुकी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड को रांची नगर निगम का एक आदर्श वार्ड बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया और ईमानदारी, कर्मठता व जुझारू भावना से समाजसेवा की है।

रंजन यादव ने आगे कहा, ” सुजाता कच्छप न केवल अपने वार्ड बल्कि पूरे रांची शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जनता के सुख-दुख में शामिल रहती हैं। वे एक सच्ची समाजसेविका हैं, जो जनता के हर मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाती हैं। राजद ने उनके पिछले कार्यों को देखते हुए उन्हें मेयर पद के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया है।”

यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब रांची मेयर चुनाव में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सुजाता कच्छप स्वतंत्र/बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं और राजद का यह फैसला कांग्रेस से दूरी बनाते हुए एक नया राजनीतिक संदेश दे रहा है।

प्रेस वार्ता में युवा राजद के प्रधान महासचिव शौकत अंसारी, उपाध्यक्ष जफीर खान, मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर गोप, विजय राम, सचिव अभिराज राय, आनंद गोप, सोनी कुमारी, गायत्री देवी, मदन यादव, धर्मेंद्र महतो, कमलेश सिंह, कमलेश यादव, मनोज अग्रवाल, प्रणय कुमार बबलू, रिम कुमार यादव, फरहान खान, राम भजन सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow