जाको राखे साईयां मार सके न कोई.

Team Drishti.

रांची : जाको राखे साईयां मार सके न कोई, ऐसा ही कुछ आज रांची में देखनें को मिला. आज एनडीआरएफ की टीम ने एक डूबते हुए बच्चे को बचाया. एडीआरएफ बच्चे के लिए देवदूत बन कर आया. आपको बता दी कि आदित्य लोहरा उम्र 8 साल पिता का नाम सोमरा लोहरा साकिन ऊपर कोचर थाना गोंडा को आज एनडीआरएफ टीम के द्वारा बचाया गया. यह बच्चा छठ समाप्त होने के बाद पांच छह बच्चे के साथ नहाने डैम चला गया था जहाँ वह डूबता हुआ पाया गया था.

जाको राखे साईयां मार सके न कोई.

छठ पर्व को लेकर एनडीआरएफ की टीम रांची के सभी तालाबों पर एक्टिव थी इसमें से कांके डैम भी था. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तुरंत सीसीएल गांधीनगर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां वह ठीक बताया गया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow