गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता: महागामा जेवर दुकान चोरी का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित सभी सामान बरामद

गोड्डा पुलिस की बड़ी सफलता: महागामा जेवर दुकान चोरी का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित सभी सामान बरामद

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में 22 फरवरी की रात एक जेवर दुकान में ताला तोड़कर की गई चोरी का पुलिस ने मात्र 6 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महागामा थाना कांड संख्या-33/2026 के तहत दर्ज इस मामले में अज्ञात अपराधियों ने दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में बनी SIT टीम ने मानवीय साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (जैसे सीसीटीवी आदि) के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान सभी छह आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की और उनके निशानदेही पर चोरी गई जेवरात बरामद किए गए।

गिरफ्तार अपराधियों में एनामुल, मो. मिस्टर उर्फ मिस्टर आलम, आर्यन कुमार उर्फ विष्णु, मो. साहुल उर्फ इमरान, राकेश कुमार और मो. सरफराज आलम शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से सोने के आभूषण लगभग 2.7 ग्राम, चांदी के आभूषण लगभग 800 ग्राम, चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल 03, घटना में प्रयुक्त खंती/सबल 01 और मोबाइल फोन कुल 07 बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से बिहार के विभिन्न जिलों से हैं और झारखंड-बिहार बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय थे। यह गिरफ्तारी स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने वाली है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now