20260303 122120

पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा के बॉडीगार्ड रहे रिटायर्ड ASI लालेश्वर सिंह गिरफ्तार! ACB ने 330% अधिक संपत्ति का खुलासा किया

धनबाद : झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। सोमवार को ACB ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा के निजी अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) रहे रिटायर्ड एएसआई लालेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में उनकी संपत्ति उनकी ज्ञात आय से 330 प्रतिशत अधिक पाई गई, जिसके चलते 4 जनवरी 2023 को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह गिरफ्तारी धनबाद ACB थाने के गठन के बाद किसी एएसआई स्तर के पुलिसकर्मी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। लालेश्वर सिंह को उनकी हीरापुर पुलिस लाइन एक्स कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित डीएसपी हाउस के पास वाली कोठरी से दबोचा गया।

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण कृष्णा नगर के निवासी लालेश्वर सिंह ने धनबाद रेलवे पुलिस में एएसआई के रूप में सेवा दी। कुछ साल पहले रिटायर होने से पहले वे जामताड़ा और गोड्डा जिले की पुलिस में सिपाही व एएसआई के पद पर भी तैनात रहे। खास बात यह कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा के निजी अंगरक्षक के रूप में भी सेवा दे चुके थे। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी संपत्ति ने सवाल खड़े कर दिए। ACB जांच में सामने आया कि उनकी कमाई से कहीं ज्यादा मालामाल इकट्ठा कर चुके थे।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लालेश्वर सिंह ने धनबाद ACB कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने ACB के मजबूत सबूतों के आधार पर 13 जून को याचिका खारिज कर दी। इसके बाद वे लगभग 7 महीने से फरार चल रहे थे। लंबी छापेमारी और खुफिया जानकारी के आधार पर ACB टीम ने आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद लालेश्वर सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उनका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। ACB ने उन्हें सदर अस्पताल (SNMMCH) में मेडिकल जांच के लिए ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। कोर्ट के आदेश पर शुगर कंट्रोल होने के बाद ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Share via
Share via