20260309 195942

सरहुल पूर्व संध्या पर नागपुरी संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण

रांची: सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी Sarhul पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित “झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026, गुरुवार को Sarna Maidan Kanke में आयोजित किया जाएगा, जहां नागपुरी संस्कृति और परंपरा से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो तथा मनीष कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर विधायक Rajesh Kachhap और Suresh Kumar Baitha भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और राज्य की समृद्ध नागपुरी सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति का आग्रह किया।

Share via
Share via