स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अनोखा प्रयास, पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर भी साधा निशाना
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा परिसर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधानसभा पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा, “साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हो सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि का खतरा भी काफी कम हो जाता है। मैं चाहता हूं कि आम लोग भी रोजमर्रा की छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें और फिट रहें।”

















