झारखंड सरकार की बड़ी सौगात: पुलिस बेड़े में शामिल होंगे 1477 नए हाई-टेक वाहन, सिमडेगा को मिले 15 बोलेरो!
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची/सिमडेगा : झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस विभाग को बड़ी तोहफा दिया है। राज्य के सभी 23 जिलों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के लिए कुल 1477 नए वाहन पुलिस बेड़े में शामिल किए जा रहे हैं। इनमें 628 चार पहिया वाहन (मुख्य रूप से बोलेरो) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधानसभा परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात यह है कि सिमडेगा जिले को भी 15 नए बोलेरो वाहन आवंटित किए गए हैं, जो जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नई रफ्तार देंगे, खासकर नक्सल प्रभावित और दूरदराज इलाकों में।
ये सभी वाहन आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें शामिल हैं:
– अत्याधुनिक वायरलेस सेट
– आपातकालीन सायरन
– अन्य सुरक्षा गैजेट्स
– 112 इमरजेंसी कॉल्स सीधे वाहनों के टैब पर रीयल-टाइम पहुंच
– कंट्रोल रूम से निरंतर कनेक्टिविटी
इन सुविधाओं से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में काफी कमी आएगी, सूचनाओं का तेज आदान-प्रदान होगा और टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा। यह पहल झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य में अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग और नागरिक सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी। जर्जर वाहनों की समस्या से छुटकारा मिलने से पुलिसकर्मी अब फील्ड में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

















