जमशेदपुर: पोटका मोड़ पर ट्रक की टक्कर से दो मेघावी छात्रों  की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर: पोटका मोड़ पर ट्रक की टक्कर से दो मेघावी छात्रों  की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर: पोटका मोड़ पर ट्रक की टक्कर से दो मेघावी छात्रों  की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: पोटका मोड़ पर ट्रक की टक्कर से दो मेघावी छात्रों  की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में कुदादा के पास पोटका मोड़ पर शनिवार रात एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक छात्रों की पहचान दुर्गा हेम्ब्रम (15 वर्ष) और मार्शल सोरेन (14 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों केड़ो गांव के रहने वाले थे और सिदो-कान्हू स्कूल, केड़ो में पढ़ते थे। दुर्गा आठवीं कक्षा में और मार्शल छठी कक्षा में पढ़ते थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और मेधावी छात्र माने जाते थे।

घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। दोनों बच्चे स्कूल में परीक्षा देने के बाद दुर्गा के मामा की बाइक से कालियाबेड़ा बाजार गए थे। बाजार से कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी एफसीआई का अनाज लेकर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने शवों को सड़क पर ही रख दिया और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दिया। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया जाए और दोनों परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।रात भर स्थिति तनावपूर्ण रही। रविवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चालक को छुड़ाया। लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण मुआवजे की मांग पर सड़क जाम करके बैठे थे।

यह हादसा इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now