सिमडेगा पुलिस को मिले नए वाहन, कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

सिमडेगा पुलिस को मिले नए वाहन, कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिमडेगा जिले को 15 नए चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को पुलिस केंद्र सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को औपचारिक रूप से विभिन्न थाना एवं ओपी को सुपुर्द किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी और डीएसपी रणवीर सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारियों को वाहन की चाबी सौंपते हुए कहा कि इससे गश्ती व्यवस्था मजबूत होगी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने स्वयं वाहन चलाकर उसकी कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों—भट्टीटोली और बीच मोहल्ला होते हुए समाहरणालय तक ड्राइव कर वाहन की उपयोगिता का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त और उप विकास आयुक्त भी उनके साथ मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के कई थानों के पुराने वाहन कंडम हो चुके थे, ऐसे में नए वाहनों के मिलने से पुलिसिंग व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। वहीं उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि इन वाहनों से महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को तेज और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सकेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now