लाहौर के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या, ईद नमाज के दौरान मचा हड़कंप

लाहौर के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या, ईद नमाज के दौरान मचा हड़कंप

Share
Link copied

पाकिस्तान के लाहौर से सटे मुरीदके इलाके में स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज तैयबा परिसर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संगठन के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब परिसर में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और शीर्ष कमांडर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक भीड़ में घुस आए और बिलाल आरिफ सलाफी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, इसके बाद चाकू से भी वार किए।

सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौलाना अबू जार और मौलाना अब्दुल रहमान आबिद समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया।

हमले के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इसे आतंकी संगठन के अंदरूनी विवाद या साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।