227 KG अमेरिकन जिंदा बम के साथ लोग ले रहे सेल्फी,तस्वीर , यह खतरनाक हो सकता है । 

227 KG अमेरिकन जिंदा बम के साथ लोग ले रहे सेल्फी,तस्वीर , यह खतरनाक हो सकता है । 

Share
Link copied

227 KG अमेरिकन जिंदा बम के साथ लोग ले रहे सेल्फी,तस्वीर , यह खतरनाक हो सकता है । 

227 KG अमेरिकन जिंदा बम के साथ लोग ले रहे सेल्फी,तस्वीर , यह खतरनाक हो सकता है । 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित सुवर्णरखा नदी घाट पर मिले संदिग्ध जिंदा बम को निष्क्रिय करने के लिए अब तक कोई तकनीकी दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा है।
हैरानी की बात यह है कि इतनी संवेदनशील स्थिति के बावजूद घटनास्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बम के आसपास किसी तरह की घेराबंदी नहीं होने के कारण लोग बेखौफ होकर उसके करीब पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण इस जिंदा बम को खिलौना समझकर उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण लापरवाही बरत रहे हैं।

बहरागोड़ा पुलिस ने लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है। सेना के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के आने के बाद ही बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सकेगा।

बताया जा रहा है कि यह एएन-एम 64 500 बी… अमेरिकन मेड श्रेणी का बम हो सकता है, जिसका वजन करीब 227 किलो है और यह बेहद घातक स्थिति में है।

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि यह बम आकार में काफी बड़ा और खतरनाक है। इसे सामान्य तरीके से नष्ट करना संभव नहीं है। इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीक की जरूरत है, जो केवल सेना के पास उपलब्ध है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।