20260322 152749

18 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकराजोरी इलाके में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मृतक की पहचान शालू शाह (उम्र लगभग 18 वर्ष) के रूप में की है। वह मूल रूप से ग्राम बेरोठर, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है।

Share via
Share via