सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्कूटी सीखते युवक की मौत, डिवाइडर से टकराकर गिरा नीचे
रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर पर एक दुखद सड़क हादसे में स्कूटी सीख रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि युवक सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अभ्यास के दौरान संतुलन नहीं बना पाया, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

















