गति कूरियर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ का मिला शव.

Share
Link copied

गिरीडीह, दिनेश.

गिरिडीह : कूरियर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ मुकेश दास का शव बुधवार की सुबह पचंबा थाना के बुधवाहर तालाब के समीप लावारिश अवस्था में मिला। मुकेश की हत्या हुआ है या साधरण मौत। यह फिलहाल स्पस्ट नही हो पाया है। लिहाज़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी भी थाना के अधिकारी पहुंचे। और घटना की जांच में जुट गए। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन के साथ भाजपा नेता प्रकाश दास और बसपा नेता शिवप्रकाश दास भी अस्पताल पहुंचे थे।

मृतक गिरिडीह नगर थाना के सहर के अरगाघाट मुहल्ले के रहने वाला था। मृतक के भाई सुरेश दास के अनुशार गति कंपनी में डिलीवरी स्टाफ की ड्यूटी किया करता था। बीते मंगलवार की सुबह ही मृतक मुकेश दास कूरियर कंपनी के ऑटो चालक गुड्डू राय के साथ ऑटो से कंपनी में आये पार्सल की डिलीवरी करने जमुआ के मिर्जागंज निवासी किसी पंकज कुमार के यहां गया था। इस बात की पुष्टि मृतक के जेब से पाए गए कंपनी के रिसीवर कागजात से हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डिलीवरी करने के बाद दूसरे दिन सुबह बुधवार की सुबह ऑटो चालक गुड्डू राय ने उसका शव बुधवाहर तालाब के समीप रखने के बाद कंपनी के प्रोपाइटर और परिजनों को जानकरी देने के बाद फरार हो गया। घटना के बाद मृतक का मोबाइल भी गायब बताया जा रहा है। इधर परिजनों ने मुकेश दास की हत्या का संदेह होने का आरोप गुड्डू राय पर लगाते हुए जांच करने का मांग किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow